चलती हुई दो स्कूटियों पर लड़कों ने दिखाया ऐसा शानदार करतब, आप भी दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां!

Last Updated:

कुछ लड़कों ने दो चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट किया, जिसमें एक लड़का हवा में उछलकर गुलाटी खाता है और वापस स्कूटी पर खड़ा हो जाता है लेकिन साथ में जो दूसरे लड़के करते हैं, वह तो इसे दातों तले उंगलियां दबाने वाला स…और पढ़ें

चलती हुई दो स्कूटियों पर लड़कों ने दिखाया ऐसा शानदार करतब!

लडकों ने खतरनाक स्टंट कर लोगों को सचमुच ही हैरान कर दिया है. (तस्वीर: Instagram video grab)

हाइलाइट्स

  • दो स्कूटी पर लड़कों ने खतरनाक स्टंट किया.
  • वीडियो को 50 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं.
  • इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हुआ.

आपने करतब बहुत से देखों होंगे. कुछ लोग हवा में गुलाटी खाते हैं पानी में कूदते हैं तो कुछ लोग  बार पर उछलते हुए जिम्नास्टिक करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं कुछ लड़के बाइक पर ऊंचे नीचे उछलते हुए स्टंट करते हुए भी दिख जाते हैं. पर चार पांच लोगों से ज्यादा मिल कर जो स्टंट या करतब करते हैं, वह आसान नहीं होता है, क्योंकि इसमें सटीक तालमेल और टाइमिंग की जरूरत होती है. इसके लिए बहुत अधिक प्रैक्टिस भी करनी होती है तब जा कर तालमेल बन पाता है. एक वायरल वीडियो में हैरान कर देने वाले करतब में कुछ लड़कों ने दो चलती स्कूटी पर चढ़ कर ऐसा स्टंट किया जिसे देख कर किसी की भी उंगलियां दातों में दबी रह जाएंगी.

दो स्कूटी पर खड़े थे लड़के
वीडियो में हम देखते हैं कि लड़कों के एक ग्रुप में दो लड़के बहुत पास पास स्कूटी चला रहे हैं. हर स्कूटी पर दो लड़के बैठे हैं और एक लड़का खड़ा है. वो लड़का दूसरी स्कूटी पर खड़े लड़के के ओर मुंह किए हुए हैं. यहां पर पीछे से दो लड़के एक तीसरे लड़के को उछाल देते हैं.

उनके ऊपर खड़ा हो गया लड़का, फिर
लड़का उछल एक गुलाटी खाते हुए स्कूटी पर खड़े लड़कों के हाथों पर आ जाता है. इसके बाद ये दोनों लड़के उस लड़के को हवा में ऊपर की ओर उछाल देते हैं. उसी बीच स्कूटी से कुछ दूर आगे खड़े दो लड़के एक अन्य लड़के को स्कूटी की ओर हवा में उछाल देते हैं और वह स्कूटी पर खड़े लड़कों के बीच से निकल जाता है और उसके निकलने के बाद ही हवा में पहले उछला लड़का वापस लड़कों के हाथों पर खड़ा हो जाता है.

Related Content

S.P. Balasubrahmanyam statue to come up at Ravindra Bharathi

सुहागरात वाले दिन दूल्हा-दुल्हन ने बंद किया दरवाजा, अंदर करते दिखे ऐसा काम, नजारा देख चौंक जाएंगे!

Betrayal day observed: Jagan Mohan Reddy

Leave a Comment